Monday 2 May 2016

Episode 2

Episode 2



सपनोंं मे रहना पसन्द है उसे| कहानियों की रंगीली दुनिया मे घूमती, फिरती और नाचती रहती है वो। उसने खुदसे प्यार करना सीखा है। जो वो करती है ,वो दुनिया की नज़रो मे कुछ भी हो ,वो अपनी नज़रो मैं उठी हुई है। उसे अपने जिंदगी से प्यार है।

एक और दुनिया जुड़ी हुई है उससे- उसका कॉलेज और वहां है उसकी रतलामी सहेली -शानु
'क्या कर रही है !क्यों चेहरा सड़ा रखा है।'
निशा- कुछ नही यार! वही रोज़ की कहानी ,शुभ आया था ,वो चाहता है की मे उसके साथ घूमने जाऊ। वेसे तो ज़माने भर मैं मुझे बदनाम कर रखा है उसने की मे दिमागी बीमार हूँ। पर लाइन मारने का भी कोई मौका नही छोड़ता।
शानु- छोड़ उसे।लोगो को अपन चुप नही कर सकते। लोग क्या कहते है उससे हमे क्या । वेसे भी ये सब 'द बुली' के कलाकार जेसे है। लड़की पटाएंगे, रुतबा बढ़ाएंगे, और इस्तेमाल करके फेक देंगे। सहेजना तो इन्होंने सीखा ही नही है।
निशा- हाँ। ये लोग यह नही समझते की हम हर उस पेड़ की तरह है जिसकी कुछ पल देखभाल हो जाए तो ज़िन्दगी भर साथ नही छोड़ते।और हर कठनाई मे साथ रहते है।
समर जेसे लड़के है ही नही अपने कॉलेज मे।
शानु- वेसा लड़का तो शायद दुनिया मे ही नही होगा।

दिलो मे जगह बनाना बहुत आसान हो गया है। पल भर मे कोई भी दिल मैं उतर जाता है। प्यार तो चलते फिरते किसी से भी हो जाता है।निशा ऐसे प्यार से परे है। ऐसे पल भर मे होने और टूटने वाले प्यार से नफरत है उसे। वो तो बस समर से हमेशा के लिए प्यार कर बेठी है।
इधर समर की याद आते ही फिरसे उसे पढना शुरू करती है निशा।

समर खूबसूरत वादियों की सेर कर रहा है। पहाड़, झरने और जंगली जानवर उसकी पसन्द थे। वो वहां अफ़्रीकी हाथियों के झुण्ड को ढूंढने निकला था। गेर मतलबी प्यार भरे परिवारों से मिलना पसन्द था उसे ।ऐसे लोग इंसानो के बीच मिलते कहा है?
तो निकल पड़ा जंगलो मैं उनकी तलाश मे।और ऐसे ही मदमस्त अकेले ही घूमता है समर।

क्योंकि जब दुनिया मे बेईमान और मतलबी लोगो की तादाद इमानदारों से लाखों गुना ज़्यादा हो गयी है। तो झूठ के समन्दर मे सच्चे लोगो का दम घुटना तो जायज़ ही है ।अगर बेईमान गलियों से ज़्यादा सुकून जंगली वादियां देती है।
तो आलीशान बंगले और महंगी कारो का ढोंग बस दिल को खुश कर सकता है। मन को कभी भी नही।
जारी....


S12 E 19 - The one with Aarushi's birthday post"

उस खास दोस्त के लिए जिसने हमेशा साथ दिया है।  साथ निभाने के लिए शुक्रिया।  इसको मुस्कुराहट के साथ पढ़े।  उम्मीद है, तुम्हे यह पसंद...